9090

Medical Test Visitors

33070

Health Check Visitors

396540

Course Visitors

1278850

Total Visitors

शरीर में इस विटामिन की कमी होने से आपका बच्चा भी हो सकता है चिड़चिड़ापन का शिकार, ऐसे जाने इसके बारे में

बच्चों में विटामिन बी12 की कमी: हर माता-पिता बच्चों की अच्छी देखभाल करना चाहते हैं। वहीं माता-पिता भी चाहते हैं कि उनके बच्चों का पालन-पोषण अच्छे से हो सके। इसके लिए वे हर संभव प्रयास भी करते हैं, लेकिन कई बार बच्चा बिना वजह चिड़चिड़ा हो जाता है। ऐसे में माता-पिता काफी चिंतित हो जाते हैं कि आखिर उनकी परवरिश में कहां से कमी आ गई जो बच्चे का ऐसा हाल होता जा रहा है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो चिंता न करें। क्योंकि यह जरूरी नहीं है कि बच्चा आपकी परवरिश की वजह से चिड़चिड़ा हो रहा हो। कई बार शरीर में पोषक तत्वों की कमी के कारण बच्चा चिड़चिड़ा हो जाता है। शरीर में कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर में कई समस्याएं पैदा कर सकते हैं। इन पोषक तत्वों में विटामिन बी12 शामिल है। जी हां, शरीर में विटामिन बी12 की कमी के कारण आपका बच्चा चिड़चिड़ा हो सकता है। आइये इसके बारे में विस्तार से समझते हैं-

बच्चों के स्वास्थ्य पर विटामिन बी12 की कमी के कारण
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, शरीर में विटामिन बी12 की कमी के कारण बच्चों को न्यूरोलॉजिकल समस्याएं हो सकती हैं। इसके कारण कई बार बच्चों में थकान, भूख न लगना, चिड़चिड़ापन जैसी स्थिति हो सकती है। ऐसे में माता-पिता को बच्चों के ऐसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इससे बच्चों को कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं।

शरीर में विटामिन बी12 की कमी के क्या कारण हैं?
बच्चों के आहार में विटामिन बी12 को शामिल न करने से शरीर में विटामिन बी12 की कमी हो सकती है। इसके अलावा कुछ आनुवंशिक कारणों से भी शरीर में विटामिन बी12 की कमी हो सकती है। अगर आपको अपने बच्चों के व्यवहार में बदलाव दिखे तो उनका ब्लड टेस्ट जरूर कराएं। ब्लड टेस्ट के जरिए आप शरीर में विटामिन बी12 की कमी के बारे में जान सकते हैं। इसके अलावा आपको इस स्थिति में डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

विटामिन बी12 की कमी को कैसे पूरा करें?
बच्चों के खान-पान पर अच्छा ध्यान दें। उनके आहार में अंडे, दूध, मछली जैसी चीजें शामिल करें। अगर आपका बच्चा नॉनवेज नहीं खाता है तो उसे हरी पत्तेदार सब्जियां, मेवे, बीज, मौसमी फल खिलाएं। इससे शरीर में विटामिन बी12 की कमी को दूर किया जा सकता है.

Post a Comment

0 Comments