घर में मौजूद इन चीजों से करें हर दर्द का इलाज, पेनकिलर से कम नहीं है ये चीजें
Natural Pain Killers: सिर से लेकर कमर दर्द तक की समस्या को कम करने के लिए आप प्राकृतिक पेन किलर का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ असरदार दर्द निवारक दवाओं के बारे में-
प्राकृतिक दर्द निवारक
Natural Pain Killers: शरीर में दर्द होने पर हम बहुत परेशान हो जाते हैं। शरीर के कई हिस्सों में अक्सर दर्द होता है। ज्यादातर लोग सिर दर्द, बदन दर्द, कमर दर्द, आंखों के दर्द से परेशान रहते हैं। कई बार इन दर्द को कम करने के लिए हम बिना डॉक्टरी सलाह के पेन किलर दवाओं का सेवन कर लेते हैं, जिससे सेहत को कई नुकसान हो सकते हैं। इसलिए कोशिश करें कि इन दर्द निवारक दवाओं का सेवन न करें। सिरसा स्थित श्रीराम हंस चैरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेद विशेषज्ञ का कहना है कि बाजार से दवा लेने से बेहतर है कि घर में उपलब्ध प्राकृतिक दर्द निवारक दवाओं का इस्तेमाल किया जाए। इन नेचुरल पेन किलर की मदद से आपका दर्द कुछ ही दिनों में कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं दर्द कम करने के लिए कुछ असरदार नेचुरल पेन किलर
अदरक से दर्द दूर करें
अगर आपको शरीर में दर्द या सूजन है तो अदरक आपके लिए काफी हेल्दी हो सकता है। अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो दर्द को कम कर सकते हैं। इससे आप जोड़ों से लेकर पेट तक के दर्द को कम कर सकते हैं। इसके लिए आप कच्चे अदरक को पानी में उबालकर पी सकते हैं। इससे दर्द काफी हद तक कम हो जाएगा।
हल्दी में दर्द निवारक गुण होते हैं
अदरक की तरह हल्दी में भी दर्द कम करने का गुण होता है। यह मांसपेशियों के दर्द को काफी हद तक कम करने में आपकी मदद करता है। अगर आपको किसी वजह से शरीर में बहुत दर्द हो रहा है तो ऐसी स्थिति में आप हल्दी वाला दूध पी सकते हैं। इससे आपको काफी फायदा मिलेगा।
सेब का सिरका
पेट दर्द के लिए सेब के सिरके का इस्तेमाल किया जा सकता है। खासकर अगर आपको एसिडिटी की समस्या है तो आपको इसका सेवन करना चाहिए। इसके लिए 1 कप गर्म पानी लें। अब इसमें 1 चम्मच सेब का सिरका मिलाएं. इसके बाद इसे सुबह-शाम पिएं। इससे पेट दर्द, एसिडिटी की समस्या कम हो सकती है।
लौंग दर्द कम करती है
दांत दर्द या सिर दर्द से परेशान लोगों के लिए लौंग बहुत फायदेमंद होती है। लौंग में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो दांत दर्द को कम कर सकते हैं। साथ ही यह मुंह में मौजूद बैक्टीरिया की समस्या को भी कम कर सकता है।
लहसुन फायदेमंद होता है
लहसुन का इस्तेमाल आप दर्द निवारक के रूप में कर सकते हैं। लहसुन में एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो दर्द को कम कर सकते हैं। मुख्य रूप से यह कान के दर्द को कम करने में मदद कर सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए आप सरसों के तेल में लहसुन को गर्म कर सकते हैं।